दिल्ली/NCR

दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल, राहुल गांधी ने संसद से की बहस की मांग

Delhi NCR Pollution Crisis:  दिल्ली में प्रदूषण के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने के साथ-साथ अन्य बिमारियों को झेलना पड़ रहा है। इसी बीच प्रदूषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा में दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या पर तुरंत और विस्तार में बहस की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी की हवा बेहद खराब है और यह स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब बच्चे जरीली हवा में सांस ले रहे हैं तब सरकार की तरफ से जिम्मेदारी और तत्परता क्यों नहीं दिख ही। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आवास पर कुछ माताओं से मुलाकात की और उनकी बातों का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की।

राहुल ने सरकार पर साधा निशाना

वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर मां एक ही बात कहती है उसका बच्चा जहरीली हवा में पल रहा है। बच्चे थक चुके हैं, डरते हैं और गुस्सा भी हैं।" उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत के बच्चे सामने ही घुट रहे हैं। मोदी जी आप चुप कैसे रह सकते हैं?"

वीडियो में राहुल ने कहा कि दिल्ली में सबसे गरीब और सबसे अमीर दोनों ही प्रदूषण से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तिशाली हितधारक प्रदूषण से फायदा लेते हैं और यही वजह है कि समस्या बनी रहती है। आम नागरिक संगठि नहीं हैं, इसलिए उनकी आवाज राजनीतिक असर नहीं डाल पाती।

महिलाओं ने बताया अपना दुख

एक अन्य महिला ने कहा कि यह एक पुरानी और गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सलाह या निर्देष नहीं आते। उन्होंने पूछा कि पूरी पीढ़ी प्रभावित हो रही है, फिर सरकार चुप क्यों है? राहुल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भी उसी हवा में सांस लेते हैं और समस्या किसी से छिपी नहीं है।

दिल्ली की हवा हुई जहरीली

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में पिछले 15 दिनों से हवा बेहद खराब है। जोकि लोगों के लिए एक मुसीबत बन गया है। वहीं Air Quality Early Warning System के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में भी हालात बेहद खराब हो सकते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जहरीली हवा से सांस लेने में दिक्कत बढ़ती है, फेफड़ों की क्षमता कम होती है और दिल व अस्थमा के मरीजों में खतरा ज्यादा हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बहुत खतरनाक है।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा कैफे फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago