Cover Story Top

दिल्ली-NCR में बारिश का असर, रातभर बरसे बादल और सुबह बढ़ी ठंड

Delhi NCR Rain Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां मौसम ठंडा कर दिया है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तापमान में गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली-NCR समेत देश के 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

बारिश से मंदिरों के आसपास अफरा-तफरी, जलभराव

नवरात्र के पहले दिन हुई भारी बारिश ने मंदिरों में तैयारियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर असर डाला। कालका मंदिर के पास बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, झंडेवालान मंदिर के आसपास भी जलभराव देखने को मिला।

पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी बारिश

पंजाब में आज 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हरियाणा में भी तेज आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि ग्वालियर, भिंड और मुरैना में बादल छा सकते हैं। बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश से उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: नेपाल में बारिश बनी आफत, बाढ़-लैंडस्लाइड से 6 की मौत; हाईवे पर लगा ब्रेक

Sunil Gupta

Recent Posts

आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन…

12 minutes ago

केरल विधानसभा में आज CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, चुनाव आयोग पर बढ़ा दबाव

Gyanesh Kumar Removal Proposal: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग…

43 minutes ago

पुणे में 11 दिन बाद थमा MPSC आंदोलन, अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजा

MPSC Students Protest: पुणे में 11 दिनों से जारी MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म…

1 hour ago

भरतपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या से मचा हड़कंप

Atar Singh Bhadana Murder: राजस्थान के भरतपुर में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा…

1 hour ago

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इमरजेंसी पर आया गृह मंत्री का आया रिएक्शन, कहा- सभी रास्ते बंद हुए तो संविधान को प्राथमिकता दी

Khyber Pakhtunkhwa Emergency: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन लागू किए…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट कूच करेगा INDIA गठबंधन, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला

INDIA Alliance Supreme Court March: दिल्ली में सोमवार को मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों…

2 hours ago