दिल्ली/NCR

Delhi-NCR Weather Update: रॉकेट की स्पीड से बरसेगी बारिश, अगले 5 दिन मौसम रहेगा सुहावना!

New Delhi Weather: नई दिल्ली और एनसीआर के इलाकों जैसे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बादलों का आना जाना और हल्की हवाएं माहौल को और भी सुहावना बना रही हैं।

कब तक चलेगी बारिश?

IMD के वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार, 26 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और कभी-कभी धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि इस बारिश से गर्मी में काफी राहत मिलेगी और तापमान भी सामान्य बना रहेगा।

आज का तापमान – दिल्ली-NCR

दिल्ली: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 24°C
नोएडा: 33°C / 27°C
गाजियाबाद: 33°C / 27°C
गुड़गांव: 32°C / 27°C
ग्रेटर नोएडा: 33°C / 27°C
फरीदाबाद: 32°C / 27°C

हिमालय और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश

केवल NCR ही नहीं, अगले 3-4 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 23 से 27 जुलाई के बीच गंगा के पास पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी जोरदार बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

दक्षिण और मध्य भारत भी भीगेंगे

IMD के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 से 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में आज से लेकर 26 जुलाई तक मौसम लगातार बदलता ही रहेगा। कभी रुक-रुक कर बारिश, कभी तेज हवाएं और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी ये सब देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के साथ अब गर्मी से राहत तय है। अगर बाहर जा रहे हैं तो छाता जरूर साथ रखे। किसानों और बागवानों के लिए भी यह बारिश अधिक लाभदायक साबित हो सकती है।

ये भी पढें : 22 जुलाई 2025 का लव राशिफल: दिल के इशारों को समझो, आज मोहब्बत मुस्कुराएगी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago