देश

पीएम मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उसके कुछ ही घंटों के बाद गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे। संसद के मॉनसून सत्र के बीच में हुई इस मुलाकात को लेकर कयास लगने लगे हैं कि सरकार की ओर से कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की अलग-अलग मुलाकात के बारे में जानकारी दी गई है।

मुलाकात को माना जा रहा है महत्वपूर्ण

राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति से पीएम मोदी (Delhi News) की मुलाकात के बाद राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” इसी तरह राष्ट्रपति की शाह से मुलाकात के बाद पोस्ट में कहा गया, “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

मुलाकातों के निकाले जा रहे कई मायने

अब पीएम मोदी और अमित शाह की राष्ट्रपति के साथ हुई इस अहम मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात (Delhi News) को इसलिए भी अहम बताया जा रहा है, क्योंकि इस समय संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और विपक्ष बिहार में SIR और चुनाव आयोग के मामले में लगातार केंद्र सरकार पर हावी है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा चल रही SIR की प्रक्रिया में वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। बिहार में महागठबंधन इसको लेकर आरोप लगा रहा है कि चुनाव में विपक्ष को पड़ने वाले वोटों को जानबूझकर काटा जा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इससे इनकार किया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव भी हो सकता है वजह

इसके अलावा, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति (Delhi News) चुनाव होने वाला है। हाल ही में चुनाव आयोग ने इसके लिए भी तारीख का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह के राष्ट्रपति से मिलने के पीछे एक वजह यह भी बताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

5 अगस्त का भी है अपना महत्व

वहीं, अटकलें लगाई जा रही हैं कि 5 अगस्त आने वाला है। मोदी सरकार में 5 अगस्त का अपना (Delhi News) अलग महत्व रहा है। 5 अगस्त, 2019 को ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाया गया था और फिर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया। इसके बाद, 5 अगस्त, 2020 में पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करके आधारशिला रखी थी।

यह भी पढ़ें: भगवा आतंकवादी होगा तो क्या…? मालेगांव ब्लास्ट को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की कड़ी प्रतिक्रिया

क्योंकि एक बार फिर से 5 अगस्त की तारीख नजदीक आ गई है और इस बार भी संसद सत्र चल रहा है तो सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकार कोई अहम फैसला लेने वाली है या कोई जरूरी बिल ला रही? इतना ही नहीं, इस मुलाकात के पीछे जो एक और वजह को लेकर अटकलें चल रही हैं, वह अमेरिका द्वारा भारत पर हाल ही में लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने का घटनाक्रम भी है।

यह भी देखें: Budaun News: हुक्काबार में चलता था लव जिहाद गैंग? आरोपी Arbaz पर नाबालिग का बड़ा खुलासा |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago