Malegaon Blast Case
Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट केस और आतंकवाद को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मसले पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है। साथ ही शंकराचार्य ने सवाल किया कि ‘भगवा’ आतंकवादी होगा तो क्या आप उसकी पूजा करोगे?
मीडिया से बात करते हुए संत अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा, ”आतंकवाद किसी भी रंग का हो, वो आतंकवाद ही होता है। आतंकवादी आते हैं और घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। आप दोषियों को खोज नहीं पाते हो। मुंबई में 7 ब्लास्ट हो गए, लेकिन आप दोषी को खोज नहीं पाए और मालेगांव में ब्लास्ट हुआ आप दोषी को खोज नहीं पाए।”
उन्होंने आगे कहा, ”जब आतंकवादियों को खोजने की बात आती है तब अपनी नाकामियां (Malegaon Blast Case) छुपाते हो और फिर आतंकवाद में रंग खोजने लगते हो। उन्होंने कहा कि रंग जीवन का होता है। मर जाने के बाद आपकी आंखें रंग नहीं देखती हैं, जो लोग आतंकवाद में रंग ढूंढते हैं, वो आतंकवाद के प्रति पक्षपाती हैं।
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, नागपुर में अलर्ट मोड पर पुलिस
सवाल उठाते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ”ब्लास्ट अपने आप तो हुआ नहीं होगा, इसमें कोई न कोई तो रहा होगा। वो कौन था? उसे खोजने में भारत सरकार, प्रदेश की सरकार नाकाम हो रही है। कोई आता है और ब्लास्ट करके चला जाता है, फिर हम समय और संसाधन लगाने पर भी खोज नहीं पाते हैं। ये हमारी काबिलियत पर बड़ा तमाचा है।”
यह भी देखें: Bihar Election 2025: Congress के इस फैसले ने बढ़ाई RJD की टेंशन, Tejashwi Yadav की उडी नींद |
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…