News Featured

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, X को भेजा नोटिस

Delhi Police Notice to X Over PM Modi Posts: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक पदों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी कर संबंधित पोस्ट और वीडियो की जानकारी मांगी है। पुलिस के अनुसार, कुछ पोस्ट और वीडियो में संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रसारित की गई है। इन मामलों की जांच के लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

X से पोस्ट हटाने और जानकारी देने को कहा

दिल्ली पुलिस ने अपने नोटिस में X से संबंधित पोस्ट और वीडियो को हटाने या ब्लॉक करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन अकाउंट्स की पूरी जानकारी भी मांगी गई है, जिनसे यह सामग्री अपलोड की गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित पोस्ट किस उद्देश्य से साझा किए गए और उनके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

अकाउंट धारकों का पूरा ब्योरा मांगा

जांच के तहत पुलिस ने प्लेटफॉर्म से अकाउंट धारकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है। इनमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य तकनीकी विवरण शामिल हैं। इसके अलावा लॉग-इन और लॉग-आउट का समय, आईपी से जुड़ी जानकारी और अकाउंट गतिविधियों का रिकॉर्ड भी मांगा गया है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश

दिल्ली पुलिस ने X को निर्देश दिया है कि संबंधित पोस्ट, वीडियो और उनसे जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं। जांच एजेंसियां भविष्य में इन साक्ष्यों का उपयोग कर सकती हैं। पुलिस ने यह भी कहा है कि मामले से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे जांच को गति मिल सके।

CJP प्रदर्शन के बाद सामने आए मामले

जानकारी के अनुसार, नीट पेपर लीक को लेकर हुए CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुए थे। इन्हीं में से कुछ पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सामग्री संवैधानिक पदों की गरिमा को प्रभावित करने वाली और मानहानिकारक प्रकृति की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आवश्यक जानकारी मांगने की प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित सामग्री किसने पोस्ट की, उसका उद्देश्य क्या था और क्या उसमें किसी कानून का उल्लंघन हुआ है। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/abhijeet-deepke-warns-government-over-student-action-cjp-big-protest-warning/

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

3 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

34 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

58 minutes ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

1 hour ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago