दिल्ली/NCR

रामलीला और दशहरा के लिए दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम

Delhi Ramlila Dussehra Security: श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक, राजधानी में इस वर्ष रामलीला मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश श्रीवास्तव ने सभी रामलीला और दशहरा आयोजनों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी रामलीला कमेटियों को पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा और श्रद्धालुओं व दर्शकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

पुलिस अधिकारियों का सम्मान

महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि बैठक में महासंघ की ओर से देवेश श्रीवास्तव, संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह, मिलिंद महादेव डूंबरें और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अर्जुन कुमार ने कहा कि रामलीला धार्मिक आयोजन के साथ सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। महासंघ सभी कमेटियों के पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय से आयोजन को भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम में पवन गुप्ता, अखिल सिंघल, सत्यभूषण जैन, वीरू सिंधी और प्रवीण सिंगल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: FZ1073 हमले की जुलाई में बनी थी साजिश, ओमानी को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा

Tanisha Verma

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिस अधिकारी को मिला प्रमोशन

Delhi Police Vivek Bhagat Promotion: दिल्ली पुलिस के ACP (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को सोमवार…

4 minutes ago

हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप से 7 करोड़ का सोना चोरी, 7 आरोपी फरार; दो की पहचान

Hyderabad: हैदराबाद के मेडिपल्ली इलाके में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कैरेटलेन ज्वेलरी शॉप में…

36 minutes ago

बेमेतरा में 22 बंदरों की हत्या का दावा, जांच में अब तक नहीं हुई पुष्टि; मिले 2 कंकाल

Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देवगांव में बंदरों की मौत का मामला सामने आया…

1 hour ago

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर घोषित की इमरजेंसी, 28 हजार फीट नीचे आया विमान

British Airways Flight BA295 Emergency: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की…

2 hours ago

सिर्फ रेसिपी नहीं, किचन के इन कामों में भी काम आता है एयर फ्रायर, जानें आसान तरीके

Air Fryer Uses: एयर फ्रायर आज ज्यादातर किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय अप्लायंस…

2 hours ago

PM आवास के पास वायु सेना गोल्फ कोर्स की जमीन वापस लेगी सरकार? जानें क्या है पूरा मामला

Air Force Golf Course Land: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास स्थित भारतीय…

2 hours ago