दिल्ली यूनिवर्सिटी पढ़ाएगा प्यार का पाठ, ब्रेकअप से उबरने का देगा फार्मूला

नई दिल्ली। DU( दिल्ली यूनवर्सिटी) छात्रों के लिए एक नया और अनोखा कोर्स लेकर आई है। इस कोर्स का नाम है नेगोशिएटिंग इंटिमेट रिलेशनशिप। यह छात्रों को रिलेशनशिप की जटिलताओं को समझाते हुए उन्हें इमोशनली मजबूत बनाता है। इस कोर्स की घोषणा 2023 में वेबसाइट पर की गई थी। इसे 2023-2026 सत्र के छात्रों के लिए लागू किया गया है।

इन चीजों को सिखाएगा कोर्स

मनोविज्ञान विभाग के अंतर्गत आने वाला यह कोर्स चार क्रेडिट का है। हर सप्ताह तीन लेक्चर और एक ट्यूटोरियल होगा। रिश्तों को कैसे संभालना है, ब्रेकअप के बाद क्या करना है और 'रेड फ्लैग्स' यानी रिश्ते के खतरनाक संकेतों को कैसे पहचानना है, जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। ट्यूटोरियल में प्यार और ब्रेकअप से जुड़ी फिल्मों पर चर्चा होगी।

भावनात्मक रूप से बनाएगा सशक्त

साथ ही, डेटिंग कल्चर और रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा होगी। खास बात यह है कि इस चर्चा के दौरान किसी भी छात्र को जज नहीं किया जाएगा। इस कोर्स का उद्देश्य नई पीढ़ी को न केवल पढ़ाई में बल्कि रिश्तों के मामले में भी भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 minutes ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

36 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

51 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

1 hour ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

2 hours ago