हापुड़/लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया है जहां हापुड़ जिले के उदयरामपुर नंगला निवासी एक पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक साथ सिपाही भर्ती परीक्षा पास करके इतिहास रच दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ के डिफेंस एक्सपो वेन्यू में आयोजित समारोह में यशपाल नागर और उनके पुत्र शेखर को एक साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
यशपाल नागर, जो पहले भारतीय सेना की आर्मी ऑर्डनेंस कोर में 16 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके हैं, ने 2003 में सेना में भर्ती होकर 2019 में सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली में आर्मी ऑर्डनेंस कोर में नागरिक पद पर कार्य कर रहे थे। जब 2024 की सिपाही भर्ती में उनका चयन हुआ तो उन्होंने दिल्ली की नौकरी से इस्तीफा देकर पुलिस सेवा को प्राथमिकता दी।
इस सफलता की कहानी और भी दिलचस्प है क्योंकि पिता-पुत्र दोनों ने एक साथ लाइब्रेरी जाकर अध्ययन किया और कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की। शेखर ने बताया कि वे पिछले ढाई वर्षों से लगातार परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उनके पिता उनके साथ पढ़ाई में सहयोग करते रहे। उनकी यह मेहनत रंग लाई और दोनों का एक साथ चयन हो गया। रविवार को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद दोनों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। दोनों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अनोखे मामले की जानकारी तब मिली जब वे नवीन मंडी में एसपी की ब्रीफिंग के दौरान पहुंचे थे।
अब दोनों पिता-पुत्र एक साथ प्रशिक्षण लेंगे, जिसको लेकर वे काफी उत्साहित हैं। यशपाल शाहजहांपुर में जबकि शेखर बरेली में प्रशिक्षण लेंगे। इसी महीने दोनों अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों में रिपोर्ट करेंगे। यशपाल की पत्नी गृहिणी हैं और शेखर के अलावा उनकी एक बेटी और एक बेटा और भी हैं जो वर्तमान में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। शेखर ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वह आगे भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते रहेंगे। वर्तमान में वह सीडीएस और उत्तर प्रदेश दरोगा की परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य निरंतर आगे बढ़ते रहना और बेहतर पदों पर पहुंचना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…