Uttam Nagar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत में इलेक्ट्रॉन उपकरणों का शोरूम था। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, आग की शुरुआत भवन के बेसमेंट से हुई और देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर सहित तीनों मंजिलों में फैल गई। लगभग 350 वर्ग गज क्षेत्र में बनी इस इमारत को आग ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
आग के कारण शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिजली के उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर 15 से अधिक दमकल गाड़ियां और 75 से ज्यादा दमकल कर्मियों को भेजा गया, ताकि आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोका जा सके।
दमकलक र्मियों ने कई घंटों तक लगातार प्रयास करने के बाद सुबह करीब 6:30 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल भवन और उसमें रखे सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…