दिल्ली/NCR

दिल्ली का मौसम आज: बारिश, उमस और गरज-चमक ने बढ़ाई परेशानी

Weather In New Delhi: दिल्ली में आज यानी 3 अगस्त 2025 को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की फुहारों का सिलसिला शुरू हो गया।

सुबह से लेकर रात तक बारिश का दौर

सुबह 7 बजे तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस था और वातावरण में भारी नमी महसूस की जा रही थी। जैसे-जैसे समय बढ़ा, बारिश की तीव्रता भी बढ़ने लगी। सुबह 8 से 10 बजे तक हल्की और रुक-रुक कर होने वाली बारिश ने लोगों को ऑफिस और स्कूल के लिए निकलने में दिक्कत दी।

दोपहर में उमस और बारिश की दोहरी मार

दोपहर 12 बजे के आसपास तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा । हालांकि बारिश होगी, लेकिन उमस में कोई राहत नहीं । हवा में 80% से ज्यादा नमी होने के कारण लोगों को बहुत चिपचिपा पन महसूस हुआ। जो लोग दोपहर के समय बाहर निकले, उन्हें उमस और हल्की बूंदाबांदी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की भी सूचना मिली जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

शाम को गरज-चमक और तेज बारिश

शाम के समय यानी 4 बजे के बाद तेज बारिश शुरू होगी। कई इलाकों में तेजी हवाएं और बिजली की चमक भी देखी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उमस में कोई खास बदलाव नहीं होगा । बारिश ने कुछ हद तक गर्मी से राहत जरूर देगी, ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रात का हाल और आगे की संभावना

रात 8 बजे के बाद भी मौसम में नमी बनी रहेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रहेगी। तापमान लगभग 27 डिग्री के आसपास रहेगा और हवाएं शांत । मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। दिल्ली में आज का दिन बारिश और उमस से भरा रहेगा। जहां एक ओर गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी ओर लगातार नमी और जलभराव ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।

यह भी देखें: Election Commission Controversy: “महाराष्ट्र में वोट की हेराफेरी”,Rajani Patil का बड़ा बयान

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago