Delhi Pollution
Delhi Pollution : दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। आज सुबह राजधानी के कई इलाकों में जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के ऊपर दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक -
ये सभी मानक 'बहुत खराब' से लेकर 'गंभीर' श्रेणी में आते हैं। इंडिया गेट के आसपास भी सुबह घना स्मॉग नजर आया, जहां AQI 400 दर्ज किया गया।
लोगों की सेहत पर असर
तेज़ प्रदूषण से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। एक महिला ने बताया कि हवा इतनी खराब हो गई है कि बिना मास्क के बाहर निकलना मुश्किल है। उन्होंने कहा— “सांस लेने में परेशानी हो रही है, इसलिए हम बाहर निकलने से बच रहे हैं।”
अन्य इलाकों में भी खतरनाक स्थिति
इन सभी इलाकों में जहरीला धुआं पूरी तरह फैला नजर आया।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस से संबंधित बीमारियों वाले लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…