Delhi Trade Fair 2025
Delhi Trade Fair 2025 : राजधानी में 44वां भारत-अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर (IITF 2025) जो प्रमुख व्यापार एवं उपभोक्ता मेला है। आम जनता के लिए प्रवेश 19 नवंबर 2025 से खुला है। यह आयोजन Bharat Mandapam, Pragati Maidan दिल्ली में हो रहा है और इस वर्ष थीम है “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”
टिकट व प्रवेश: सामान्य दिनों में वयस्कों के लिए प्रवेश टिकट लगभग ₹80 है और वीकएंड में ₹150 तक जा सकती है। बच्चों के लिए भी सस्ता विकल्प है। वरिष्ठ नागरिक और विकलांग लोगों के लिए मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी गई है। टिकट ऑनलाइन वेबसाइट और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध हैं।
वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करना होता है और फिर टिकट चुनकर पेमेंट करनी होती है।समय व स्थान: मेले का समय आम जनता के लिए सुबह 10:00 से शाम 7:30 बजे तक है, जबकि प्रवेश शाम 5:30 बजे तक बंद कर दिया जाता है। स्थान है प्रगति मैदान-भारत मंडपम, जिसे मेट्रो से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
परिवहन व पार्किंग: मेला स्थल के आसपास ट्रैफिक जाम की आशंका है, इसलिए आयोजक और ट्रैफिक पुलिस दोनों ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो या बस का उपयोग करने की अपील की है।
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…