देश

आंध्र प्रदेश में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 मारे गए, 50 से ज्यादा गिरफ्तार

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में मारे गए खूंखार माओवादी माड़वी हिड़मा के एक दिन बाद, राज्य के मारेदुमिल्ली इलाके में सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी मुठभेड़ में सात माओवादी मार गिराए। इस कार्रवाई में तीन महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस अभी सभी मृतकों की पहचान कर रही है।

मारा गया माओवादी टेक शंकर

पुलिस के अनुसार मारे गए माओवादियों में से एक मेतुरी जोखा राव उर्फ टेक शंकर था। वह श्रीकाकुलम का रहने वाला था और आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र का जिम्मेदार था। शंकर तकनीकी मामलों में निपुण था और हथियार और संचार उपकरणों को संभालने में माहिर था।

एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि शंकर पिछले 20 सालों से माओवादी आंदोलन में शामिल था और हाल ही में दक्षिण भारत में माओवादी संगठन को मजबूत करने आया था।

50 माओवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से करीब 50 माओवादी कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बीआर आंबेडकर कोणासीमा जिलों में हुई कार्रवाई के दौरान की गई।

गिरफ्तार किए गए लोगों में वरिष्ठ माओवादी, संचार विशेषज्ञ, सशस्त्र प्लाटून सदस्य और पार्टी के अन्य लोग शामिल हैं। ये सभी माड़वी हिड़मा के साथ काम कर रहे थे।

माड़वी हिड़मा की मुठभेड़

माड़वी हिड़मा मंगलवार को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का समेत कुल छह नक्सली ढेर हो गए। उनके पास से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

कौन था माड़वी हिड़मा?

माड़वी हिड़मा का जन्म छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुआ था। 16 साल की उम्र में ही उसने हथियार उठाए और कई बड़े हमलों की योजना बनाई। हिड़मा माओवादी संगठन की सबसे खतरनाक सैन्य टुकड़ी “बटालियन नंबर एक” का कमांडर था और लंबे समय तक सुरक्षा बलों को चकमा देता रहा।

Kajal Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

9 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

39 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

1 hour ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

3 hours ago