बिहार

बिहार में सत्ता बदलने का निर्णायक पल: नीतीश आज देंगे इस्तीफा, कल गांधी मैदान में नई सरकार की लेंगे शपथ, जाने क्या है पूरा टाइम-टेबल?

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार की राजनीति आज और कल बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम दिन पूरा करते हुए बुधवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा देने राजभवन जाएंगे। यह कदम रविवार को ही उठाई गई उस सिफारिश के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राज्यपाल से मौजूदा विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा की थी। इस तरह 2020 में शुरू हुआ नीतीश सरकार का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा और गुरुवार से नया राजनीतिक अध्याय शुरू होगा।

क्या कुछ होगा नया?

आज दिनभर कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रियाएँ चलेंगी। सुबह DU विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नीतीश कुमार को नए विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के अनुसार, “विधायक दल की बैठक के बाद शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कल गांधी मैदान में 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे शपथ लेंगे।” गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार चुनाव 2025 के नतीजों के बाद बनी राजनीतिक उत्सुकता का प्रतीक माना जा रहा है। पूरे देश की निगाहें इस समारोह पर टिकी हैं क्योंकि नए समीकरणों के साथ बिहार की राजनीति नई दिशा ले सकती है।

BJP में भी खुशी

उधर, भाजपा खेमे में भी भारी उत्साह है। पातेपुर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा, “आज विधानमंडल दल की बैठक है। निश्चित रूप से आज विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए ऐतिहासिक है।” उनके बयान से साफ है कि भाजपा भी नए सत्ता समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तैयारी में है।

आज और कल का दिन

आज का दिन इस्तीफे और शक्ति परीक्षण का है, जबकि कल का दिन शपथ और सत्ता हस्तांतरण का। गांधी मैदान में होने वाले समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। वीवीआईपी आगमन एवं बड़ी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक रूट भी बदले जा रहे हैं। बिहार की राजनीति एक बार फिर अपने सबसे अहम मोड़ पर खड़ी है और अब सबकी निगाहें गुरुवार दोपहर उस पल पर होंगी जब नीतीश कुमार नई सरकार का नेतृत्व संभालेंगे।

ये भी पढ़े: http://देश का ‘शैडो डॉन’ अब शिकंजे में, अनमोल विश्नोई के भारत लौटते ही शुरू होगी लंबी कस्टडी की जंजीर

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago