देश

देश का ‘शैडो डॉन’ अब शिकंजे में, अनमोल विश्नोई के भारत लौटते ही शुरू होगी लंबी कस्टडी की जंजीर

Anmol Vishnoi: अनमोल विश्नोई, जिसे लॉरेंस विश्नोई गैंग का ‘वर्चुअल वारिस’ कहा जाता है, भारत आने के बाद लगातार कई राज्यों की पुलिस कस्टडी का सामना करेगा। देश की सुरक्षा एजेंसियों की लंबे इंतज़ार के बाद अब यह कार्रवाई शुरू होने जा रही है, और सबसे पहली कड़ी होगी NIA की कस्टडी। अनमोल पर NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह ऑर्गनाइज़्ड क्राइम सिंडिकेट केस में वांटेड है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच

NIA की पूछताछ के बाद अनमोल को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अपने कब्जे में लेगी। 2023 में दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में करोड़ों की रंगदारी मामले में खुद अनमोल ने बिजनेसमैन को धमकी दी थी और उसके घर के बाहर फायरिंग भी करवायी थी। इस मामले में RK पुरम यूनिट ने FIR दर्ज की थी और क्राइम ब्रांच अब उसकी कस्टडी लेने को तैयार है। इसके बाद बारी आएगी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच भी अनमोल को अपने केस में गिरफ्तार करेगी। मुंबई में चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की प्लानिंग और हथियार सप्लाई का मास्टरमाइंड अनमोल ही बताया गया है। मुंबई पुलिस इस मामले में उसे चार्जशीट भी कर चुकी है।

20 से ज्यादा गंभीर मामले

इसके बाद पंजाब पुलिस अपनी कस्टडी की मांग रखेगी, क्योंकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी अनमोल एक आरोपी है। इतना ही नहीं, राजस्थान पुलिस ने भी उसके खिलाफ FIR दर्ज की है और 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। राजस्थान, पंजाब और अन्य राज्यों में करीब 20 से ज्यादा गंभीर मामले अनमोल पर दर्ज हैं। इसी बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अनमोल को किस जेल में रखा जाएगा, क्या वह बड़े भाई लॉरेंस विश्नोई की तरह गुजरात की साबरमती जेल में बंद होगा या फिर एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल उसका ठिकाना बनेगी?

13 राज्यों से लेकर विदेशों तक फैलाया नेटवर्क

इस गैंग का नेटवर्क दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र से लेकर बंगाल, बिहार, गुजरात तक फैला हुआ है। वहीं विदेशों में कनाडा, अमेरिका, दुबई, पुर्तगाल, अज़रबैजान, फिलीपींस और लंदन तक इसका असर है। पूरी गैंग डिजिटल मॉडल पर चलती है। सिग्नल जैसे ऐप्स पर बिना सिम वाले वर्चुअल नंबरों के जरिए टारगेट फिक्स किए जाते हैं। करीब 1000 से ज्यादा शार्प शूटर, कैरियर, रैकी पर्सन और सोशल मीडिया ऑपरेटर्स इस नेटवर्क से जुड़े हैं। हर सदस्य को सिर्फ अपने आगे वाले व्यक्ति की पहचान होती है ताकि पकड़ में आने पर नेटवर्क कमजोर न पड़े।

सबसे बड़ा खतरा

गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे दुश्मन गैंग लगातार लॉरेंस–अनमोल नेटवर्क को टारगेट करते रहते हैं। ऐसे में भारत की जेलों में अनमोल की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बनने वाली है।

ये भी पढ़े: दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस का दर्दनाक हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम, 40 यात्री घायल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

5 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago