मनोरंजन

परिणीति और राघव ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, नाम भी किया रिवील

Parineeti Chopra Son First Photo : आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक दिखा दी है। उनके फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली फोटो शेयर कर दी है। आज उनके बेटा एक महीने का हो गया है। परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था

बेटे की दिखाई पहली झलक

बताते चले कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में बेटे के पेरेंट्स बने हैं। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ क्यूट फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में दोनों पैर को किस करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी में बेटे के पैर को हाथ में दोनों ने प्यार से पकड़ा हुआ है। हांलाकि इन फोटोज में परिणीति और राघव ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

नाम भी किया रिवील

फोटोज शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम Neer रखा है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं — 'तत्र एव नीर। 'हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा - शुद्ध, दिव्य, असीम.' परिणीति के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं।

फैंस ने की नाम की तारीफ

फैंस ने पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट करके बेटे के नाम की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा- बधाई हो। इतना सुंदर नाम और डिस्क्रिप्शन। दूसरे ने लिखा- हमारे लिटिल वन को हैप्पी 1 मंथ. एक ने लिखा- क्यूट नेम।

बता दें परिणीति और राघव ने अगस्त के महीने में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंटकी थी। जिसके बाद अक्टूबर में परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस एक महीने से उनके बेटे की झलक देखने का इंतजार कर रहे थे।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago