उत्तर प्रदेश

दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस का दर्दनाक हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम, 40 यात्री घायल

UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बुधवार सुबह एक हैरान करने वाले हादसे का गवाह बना, जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार पूरे इलाके में गूंज उठी। इस घटना में करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

घटना सुबह 4:30 बजे की है। बस जब ठठिया थाना क्षेत्र के बहुसूइयां गांव के पास एक्सप्रेसवे के करीब 210 किलोमीटर पॉइंट पर पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे यात्रियों की स्थिति बेहद दयनीय थी। किसी का सामान बिखरा पड़ा था, कोई सीटों के बीच फंसा था और कई लोग बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीईडा की रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। कई घायल पैदल चलने की हालत में भी नहीं थे, जिन्हें स्ट्रेचर और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

ड्राइवर को आ गई झपकी

तिर्वा मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. दिलीप ने बताया कि कुल 40 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश स्थिर अवस्था में हैं और उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है। स्थानीय प्रशासन अब हादसे की पूरी जांच कर रहा है। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आना प्रमुख कारण माना गया है, लेकिन बस की स्पीड, तकनीकी खराबी और ओवरलोडिंग जैसे पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की बस यात्राओं में ड्राइवरों की थकान और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट की तलवार और अंतरराष्ट्रीय दांव, क्या मौत की सजा से बच पाएंगी शेख हसीना?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago