Nimisha Priya
Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मौत की सजा देने के लिए नई तारीख की मांग की गई है। खबर है कि यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के भाई अब्दुल फतेह ने अदालत को लिखे पत्र में निमिषा को जल्द से जल्द मौत की सजा दिए जाने की मांग की है। वहीं, इससे पहले यमन की अदालत ने फांसी की तारीख 16 जुलाई तय की थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के एटॉर्नी जनरल जज अब्दुल सलाम अल हूती को तलाल के भाई फतेह की तरफ से पत्र लिखा गया है। इस पत्र के जरिए निमिषा (Nimisha Priya) को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि परिवार ने माफी देने के लिए इनकार कर दिया है।
पत्र में कहा गया है, ‘हमने सुलह के सभी प्रयासों से इनकार कर दिया है।’ पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि आधा महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: “खुद ही संदिग्ध आयोग बन गया है”, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चुनाव आयोग पर कड़ी प्रतिक्रिया
खबरें हैं कि फतेह की तरफ से 25 जुलाई को ऐसा ही पत्र भेजा गया था, जिसमें सजा-ए-मौत की नई तारीख की मांग की गई थी। उन्होंने पत्र के जरिए भारतीय मीडिया में चल रही खबरों पर भी आपत्ति जताई थी, जिसमें संभावित सुलह की बात कही गई थी। उन्होंने लिखा था, ‘तलाल का खून मोल भाव के बाजार में बिकने वाली चीज नहीं बनेगा।’ उन्होंने परिवार की तरफ से किसी भी तरह की सुलह से भी इनकार किया था।
यह भी देखें: Trump Controversy: शब्दों की जंग या असली जंग? Trump की हरकतों से तिलमिलाया Philippines | Top News
बता दें कि निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) पर साल 2018 में तलाल की हत्या के आरोप लगे थे। कहा जा रहा है कि क्लीनिक खोलने की कोशिश में निमिषा ने तलाल से साझेदारी की थी, लेकिन बाद में दोनों के संबंधों में तनाव आ गया। तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट रख लिया था और इसे हासिल करने की कोशिश में निमिषा ने उसे बेहोश करने की कोशिश की लेकिन ओवरडोज से तलाल की मौत हो गई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…