Democracy in Bangladesh under threat
Bangladesh Dhaka Violence: बांग्लादेश की राजधानी ढाका उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर तनाव और भय के घेरे में है। 18 दिसंबर की रात हादी के निधन की खबर सामने आते ही राजधानी की सड़कों पर हालात तेजी से बिगड़ गए। ढाका के अल्पसंख्यक समुदाय और पत्रकार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, घरों में बंद हैं, और शहर का अधिकांश हिस्सा भय और अनिश्चितता से भरा हुआ है।
हादी की मौत की खबर के कुछ ही देर बाद उग्र भीड़ सड़कों पर उतर आई और ढाका के प्रमुख मीडिया संस्थानों, ‘प्रथोम अलो’ और ‘डेली स्टार’ पर हमला किया। ‘प्रथोम अलो’ के मुख्यालय को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि डेली स्टार के दफ्तर में तोड़फोड़ और मलबा फैला हुआ है। पुलिस की भारी तैनाती के बावजूद यह इलाके संवेदनशील बने हुए हैं।
ढाका का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र ‘छायानट’ भी भीड़ के निशाने पर रहा। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) तैनात की गई है। ढाका विश्वविद्यालय परिसर में छात्र हादी के लिए दुआएं कर रहे हैं, लेकिन माहौल बेहद संवेदनशील है। विश्वविद्यालय के पास जगन्नाथ हॉल में अल्पसंख्यक छात्र सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। हॉस्टल के मुख्य गेट पर ताले लगे हुए हैं और छात्र बाहर निकलने से बच रहे हैं।
शाहबाग क्षेत्र, जो पहले भी विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहा है, फिर से विवादों में है। दीवारों पर हादी के पोस्टर लगे हैं और नारेबाजी जारी है। भीड़ इस्लामिक रिवॉल्यूशन के नारे लगा रही है और शहर का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
भीड़ ने साफ कर दिया कि निशाने पर सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र मीडिया भी है। हादी पर विरोध और हमले बांग्लादेश के लोकतांत्रिक भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल किसी को नहीं पता कि कब और क्या होगा। बांग्लादेश एक ज्वालामुखी पर बैठा है और पूरे देश में अनिश्चितता और भय का माहौल बरकरार है।
ये भी पढ़े: रेलवे का बड़ा ऐलान, लंबी दूरी की यात्रा अब पड़ेगी महंगी, 26 दिसंबर से नियम लागू
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…