Gadar 2 broke records,
Dhurandhar vs Gadar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है और हर दिन नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म को मिल रहा है, जिसका असर सीधे इसके कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है।
रिलीज के 16वें दिन धुरंधर ने वो कर दिखाया, जो बहुत कम फिल्में कर पाती हैं। फिल्म ने सुपरस्टार सनी देओल की ब्लॉकबस्टर गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 538.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि गदर 2 का कुल कलेक्शन लगभग 525.45 करोड़ रुपये रहा था।
धुरंधर की सबसे बड़ी ताकत इसकी लगातार बनी हुई रफ्तार है। रिलीज के पहले दिन से लेकर 16वें दिन तक फिल्म ने हर दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसी के साथ यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी फिल्म पद्मावत के नाम था।
गदर 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब धुरंधर की नजरें हिंदी सिनेमा की टॉप कमाई वाली फिल्मों पर टिकी हैं। इस लिस्ट में जवान, स्त्री 2, छावा, एनिमल और पठान जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में धुरंधर कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएगी या नहीं।
ये भी पढ़े: बांग्लादेश में लोकतंत्र को खतरा? ढाका में हादी की मौत के बाद हिंसा और डर बरकरार
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…