क्रिकेट

कहां चूक गई टीम इंडिया? हार के बाद उठे बड़े सवाल, ये तीन गलतियां पड़ीं भारी!

IND vs PAK U19 Final: पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 191 रन के बड़े अंतर से एकतरफा अंदाज में हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पहली बार फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि यह पाकिस्तान का कुल दूसरा खिताब है। इससे पहले 2012 में भारत के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। 2025 की इस जीत के साथ पाकिस्तान पहली बार निर्विवाद रूप से अंडर-19 एशिया कप चैंपियन बना है।

उठे कई सवाल

मैच खत्म होते ही भारतीय टीम की हार पर सवालों की बौछार शुरू हो गई। जीत की उम्मीदों के साथ उतरी टीम इंडिया आखिर क्यों दबाव में बिखर गई? अगर इस हार को गहराई से देखा जाए, तो तीन बड़ी वजहें साफ तौर पर सामने आती हैं, जिन्होंने टीम की लय तोड़ दी और मुकाबला हाथ से निकल गया।

  1. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश
    टीम को जिस बल्लेबाज से तेज और ठोस शुरुआत की उम्मीद थी, वही वैभव सूर्यवंशी इस मैच में रन बनाने में नाकाम रहे। शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त भार पड़ गया। सुरवंशी का जल्दी आउट होना मैच का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
  2. कप्तान आयुष म्हात्रे नहीं निभा सके जिम्मेदारी
    कप्तान आयुष म्हात्रे से पारी को संभालने और टीम को स्थिरता देने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी दबाव में टिक नहीं सके। कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहने से न सिर्फ रन गति प्रभावित हुई, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ा। एक लीडर के तौर पर उनका जल्दी आउट होना विपक्ष के हौसले बढ़ाने वाला साबित हुआ।
  3. गेंदबाजी में दिखी धार की कमी
    बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बनकर सामने आई। सही लाइन-लेंथ का अभाव साफ दिखा और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला। डेथ ओवरों में रन रोकने में नाकामी ने मैच को पूरी तरह विपक्ष के पक्ष में झुका दिया।

कुल मिलाकर, खराब शुरुआत, कप्तान की नाकामी और गेंदबाजी में चूक, इन तीन कारणों ने मिलकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़ें: गदर 2 का टूटा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान! रणवीर सिंह ने ‘तारा सिंह’ को छोड़ा पीछे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago