Cover Story Featured

ट्रंप की धमकी पर डेनमार्क की PM का रिऐक्शन, कहा- यूरोप ब्लैकमेल नहीं होगा

Denmark PM reaction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को कब्जाने वाले बयान का डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ़्रेडरिक्सन ने विरोध किया है।उनका यह विरोध ऐसे समय में आया है जब यूरोपीय देशों के नेता ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ़ धमकियों पर प्रतिक्रिया देने पर विचार कर रहे हैं। डेनिश पीएम ने कहा कि यूरोप को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता।

यूरोप को लेकर ट्रंप ने क्या कहा था

ट्रंप का कहना है कि अगर डेनमार्क, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन उनके प्रस्तावित क़दम का विरोध करते हैं, तो वह फ़रवरी में इन आठ अमेरिकी सहयोगी देशों पर नए टैरिफ़ लगाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की सुरक्षा के लिए अहम है और उन्होंने इसे ज़बरदस्ती लेने के विकल्प से भी इनकार नहीं किया है। उनके इस रुख़ की व्यापक तौर पर आलोचना हुई है। ट्रंप ने जिन देशों को टैरिफ़ की धमकी दी गई है, उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि ट्रंप की योजना संबंधों में एक "ख़तरनाक गिरावट" का जोखिम पैदा करती है।

इन देशों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया

यूरोपीय देश एकजुट हो गए हैं। कई NATO सदस्य देशों ने ऑपरेशन आर्कटिक एंड्योरेंस नाम से एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इसके लिए यूरोपीय देशों में फ्रांस ने 15 सैनिक ग्रीनलैंड भेजे हैं, जो 27वीं माउंटेन इन्फैंट्री ब्रिगेड से हैं। जर्मनी ने 13 सैनिकों की एक टीम भेजी है। नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड ने दो-दो सैनिक तैनात किए हैं। ब्रिटेन ने एक सैन्य अधिकारी भेजा है। स्वीडन ने भी सैनिक भेजने की पुष्टि की है, हालांकि संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। कुल मिलाकर, डेनमार्क के मौजूदा सैनिकों के अलावा यूरोपीय देशों से लगभग 35-40 सैन्य कर्मी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: चिली के जंगलों में आग लगने से 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति गेब्रियल ने ऐक्शन लेते हुए घोषित की इमरजेंसी

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago