Dev Diwali 2025
Dev Diwali 2025 : पूरे देशभर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। देव दिवाली के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करते हैं। प्रदोष काल में यानि शाम को देवों के लिए दीपक जलाते हैं। इस शुभ अवसर पर देवता पृथ्वी पर उतरते हैं और भगवान शिव-विष्णु जी की पूजा करते हैं।
लाखों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। तो लाखों श्रद्धालु शाम को मनाई जाने वाली देव दिवाली के अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बेताब हैं। प्रयागराज हो या काशी हर तरफ भीड़ का सैलाब देखा जा रहा है। हर कोई गंगा में डुबकी लगाकर देव दीपावली के दीपोत्सव का साक्षी बनने को बेताब है।
वहीं प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए, घाटों पर भारी संख्य में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही घाटों वाले रास्तों पर ''नो व्हीकल जोन'' घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं गंगा में खतरे के निशान से दूर रहने के लिए रस्सी डाली गई है और नाविक अलर्ट मोड पर हैं।
इसी के साथ बताते चले कि काशी की देव दिवाली को देखने के लिए देश-विदेश से 40 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर भी सुबह 8 बजे तक 5 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। वहीं प्रयागराज में सुबह 8 बजे तक 10 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके हैं।
अमरोहा, हापुड़ और बरेली के घाटों पर भी आस्था का सैलाब उमड़ा है। इन घाटों पर 40-40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
ये भी पढ़े : Guru Nanak Jayanti 2025 : जब गुरु नानक ने तोड़ा मलिक भागो का घमंड और सिखाया मेहनत का महत्व
काशी के चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 3 बार लेजर शो आयोजित होगा। काशी विश्वनाथ घाट से चेत सिंह घाट तक सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन लगाए जाएंगे। ग्रीन आतिशबाजी और संगीत कार्यक्रम के साथ 10 मिनट का ग्रीन फायरक्रैकर शो भी आयोजित किया जाएगा।
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था और देवताओं को विजय दिलाई थी। इसी कारण यह पर्व भगवान शिव की महिमा और विजय के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्वयं देवता भगवान शिव की आराधना करते हैं और दिव्य दीप जलाते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…