Others

IndiGo की उड़ानों पर DGCA की कड़ी नजर, 8 सदस्यीय टीम रोज करेगी 4 अहम जांच

Indigo Crisis Update: इंडिगो में लगातार बने संकट को लेकर इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए से बेहद कड़े सवाल किए थे। अदालत ने साफ पूछा था कि हालात इस स्तर तक कैसे पहुंचे और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। फिलहाल इंडिगो से जुड़ा यह संकट अब तक खत्म नहीं हुआ है। इसी मामले पर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई। ऐसे में अब इंडिगो पर नियामक एजेंसियों की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है।

डीजीसीए ने इंडिगो के कामकाज पर सीधी निगरानी के लिए उसके कॉरपोरेट कार्यालय में अपने अधिकारियों को तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, डीजीसीए की ओर से गठित आठ सदस्यीय ओवरसाइट टीम अब एयरलाइन के संचालन पर नजर रखेगी। इस टीम के दो अधिकारी रोजाना इंडिगो के कॉरपोरेट दफ्तर में मौजूद रहेंगे। डीजीसीए के अफसर अब व्यक्तिगत रूप से इंडिगो के संचालन की मॉनिटरिंग करेंगे।

इंडिगो के कॉरपोरेट ऑफिस में डीजीसीए की सीधी एंट्री

डीजीसीए अधिकारी कॉरपोरेट ऑफिस में रहकर विमानों की उपलब्धता और उनकी स्थिति से लेकर पायलटों की संख्या, क्रू की उपलब्धता, कामकाजी घंटे और स्टैंडबाय क्रू से जुड़ी पूरी जानकारी की सीधी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, गुरुग्राम स्थित इंडिगो मुख्यालय में पहले से मौजूद डीजीसीए की निगरानी टीम के साथ दो और अधिकारियों को तैनात किया गया है।

इन अतिरिक्त अधिकारियों में ऐश्वीर सिंह (डिप्टी डायरेक्टर) और मणि भूषण (सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर) शामिल हैं। ये अधिकारी रोजाना कई अहम बिंदुओं पर नजर रखेंगे, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रद्दीकरण स्थिति, यात्रियों को मिलने वाले रिफंड की प्रक्रिया (एयरलाइन, ओटीए और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए), ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, डीजीसीए के CAR नियमों के तहत मुआवजे का भुगतान और यात्रियों के सामान की वापसी की स्थिति शामिल है।

इन दोनों निगरानी टीमों को रोजाना शाम छह बजे तक अपनी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपना अनिवार्य होगा।

कौन हैं ओवरसाइट टीम के सदस्य और क्या-क्या होगी उनकी रोजाना जांच

उधर, आठ सदस्यीय ओवरसाइट टीम में कैप्टन कपिल मंगलिक, कैप्टन वी.पी. सिंह, कैप्टन अपूर्वा अग्रवाल, कैप्टन स्वाति लूम्बा, कैप्टन अमन सुहाग, कैप्टन नित्या जैन और कैप्टन एन.जे. सिंह को शामिल किया गया है। इनमें से दो अधिकारियों को रोजाना गुरुग्राम स्थित इंडिगो के कॉरपोरेट कार्यालय में तैनात किया जाएगा।

ये अधिकारी इंडिगो की कुल फ्लीट, प्रति उड़ान औसत दूरी, कुल पायलटों की संख्या, उड़ान नेटवर्क, क्रू के कार्य घंटे, डेड हेडिंग, ट्रेनिंग में लगे क्रू, स्प्लिट ड्यूटी, अनियोजित छुट्टियां, प्रतिदिन की कुल उड़ानें, उपलब्ध स्टैंडबाय क्रू और क्रू की कमी से प्रभावित सेक्टर्स जैसी जानकारियों की गहन जांच करेंगे।

इन सभी आंकड़ों की रोजाना समीक्षा की जाएगी और इसकी रिपोर्ट शाम छह बजे तक डीजीसीए को सौंपना अनिवार्य होगा। इससे पहले बुधवार को इंडिगो संकट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया था कि जब एयरलाइन का संचालन प्रभावित हुआ था, तब सरकार ने क्या कदम उठाए थे।

Anil

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago