Dhar Road Accident
Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला क्षेत्र के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। जहां मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन अमझेरा की ओर जा रहा था, जिसमें करीब 35 से 40 लोग सवार थे। इनमें अधिकतर मजदूर और बच्चे शामिल थे, जो काम से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।
दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए।
फिलहाल तिरला थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है, ताकि दुर्घटना की असली वजह सामने आ सके।
ये भी पढ़ें: ‘भाजपा के इशारे पर हो रही धांधली, सुरक्षा बल फैला रहे डर’, ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…