मनोरंजन

Dharmendra Death: मुंबई के इस श्मशान घाट में होगा धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम..

Dharmendra Death News: बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र देओल का निधन 24 नवंबर को हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले आया गया था जहां पर उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। सोमवार दोपहर उनके घर पर एक एम्बुलेंस देखी गई, जहाँ परिवार के सदस्य मौजूद थे और धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही चल रहा था। हालांकि उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन शहर के पवन हंस श्मशान घाट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि श्मशान घाट पर देओल परिवार के लोग पहुंच गए हैं।

छह दशकों की विरासत और पारिवारिक जीवन


धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी, बाद में वे हेमा मालिनी के जीवनसाथी बने। धर्मेंद्र ने अपने पीछे छह दशकों से अधिक लंबा फिल्मी सफर और एक अद्वितीय विरासत छोड़ी है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी और छह बच्चे - सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता देओल शामिल हैं। धर्मेंद्र की मौत, किस रीति-रिवाज से होगा एक्टर का अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि?

सिनेमा में सुनहरा सफर


1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी-हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। वे 70 के दशक में 'ही-मैन' के नाम से पहचाने जाने लगे। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'फूल और पत्थर', 'मेरा गाँव मेरा देश', 'यादों की बारात', 'नौकर बीवी का', 'बेताब', 'घायल' और 'शोले' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

एक सादगीभरा इंसान


बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफ़ी ज़्यादा सक्रिय रहे। वे अक्सर अपने फार्महाउस से खेतों के वीडियो साझा करते थे, जिसमें वे जैविक जीवनशैली, फिटनेस और सरल जीवन के मूल्य पर बात करते थे। ट्रैक्टर चलाते हुए और खेत में काम करते हुए उनके वीडियो प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

ये भी पढ़ें- Dharmendra Religion: जब ड्रीम गर्ल के लिए दिलावर ख़ान बन गए धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शादी के लिए बदल लिया धर्म ?

Wafa Abbas

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

3 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

36 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

39 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago