देश

Dharmendra Death : ही-मैन के जाने से देश में दुख, राष्ट्रपति–PM से लेकर साहित्य जगत तक उमड़ा शोक

Dharmendra Death : सोमवार को, लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे, खासकर श्वास संबंधी कठिनाइयां। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे देश में शोक की लहर मचा दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति  ने एक्स पर लिखा- 'वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री  ने उनके निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। वे अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति.

बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री  ने लिखा, अपने बहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत बन उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। अपने अभिनय से वे सैदव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति.

मल्लिाकर्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया. मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

कुमार विश्वास ने भी जताया दुख

कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा, हृदय-निष्ठ साधना से यश-प्रभा प्राप्त करने वाले, अभिनय को आत्मिक अनुरक्ति संग जीने वाले जीवन्त-हृदय कलाकार श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यन्त वेदनापूर्ण है. प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति दें तथा परिजन व प्रशंसकों को यह गंभीर वेदना सहने की सामर्थ्य प्रदान करें.

राजपाल यादव ने शेयर किया वीडियो

एक्टर राजपाल यादव ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा- "धर्मेंद्र जी ने मुझे पुत्र बोला था और वह हमारे भारतीय सिनेमा के वो हीरे हैं, जब तक भारतीय सिनेमा है धर्मेंद्र जी हमेशा अमर रहेंगे, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें और आपके पूरे परिवार को शक्ति दें.."

धर्मेंद्र जी की मौत की खबर अत्यंत दुखद- राहुल गांधी

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए 'एक्स' पर लिखा, 'महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।'

ये भी पढ़े : Dharmendra Death : नहीं रहे ‘ही-मैन’, 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने ली आखिरी सांस

Kajal Sharma

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago