Indresh Upadhyay wedding : इंद्रेश महाराज और शिप्रा आज शादी के सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे। उनकी शादी के लिए जयपुर के ताज आमेर होटल में खास इंतजाम किए गए हैं। होटल को ऐसे सजाया गया है जैसे मिनी वृंदावन बना हो।
शादी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, सिंगर बी प्राक, कई प्रसिद्ध कथावाचक और देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं। इंद्रेश महाराज की बारात 3 दिसंबर को वृंदावन से निकली थी। आज दिन में उनकी सभी शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं।
होटल ताज आमेर में लगभग 2000 मेहमानों के रुकने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा भी शादी में पहुंचे हैं। इनके अलावा साधु-संत, कथावाचक, बॉलीवुड सितारे, सिंगर्स और ब्रजवासी भक्त भी शामिल हैं।
शादी का शुभ समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया था। अब शाम के आशीर्वाद समारोह और प्रीतिभोज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होंगे।
ये भी पढ़ें : राजघाट पर पुतिन ने आखिर क्या लिख दिया? लिखावट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
शादी के बाद जब शिप्रा बहू बनकर वृंदावन आएंगी, तो वहां भी उनका शानदार स्वागत करने की तैयारियां चल रही हैं।
धीरेंद्र शास्त्री शादी के मुख्य मेहमानों में से एक हैं। वे इंद्रेश उपाध्याय को अपना छोटा भाई मानते हैं। इनके अलावा कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी और उनकी पत्नी, देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य महाराज, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के प्रतिनिधि रामचंद्र दास और बाल योगेश्वर दास सहित कई बड़े संत भी शादी में शामिल हुए हैं।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…