Vladimir Putin India Visit
Vladimir Putin India Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया और एक-दूसरे की खूब तारीफ की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पुतिन का 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में स्वागत कर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और रूस के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में उन्हें शानदार स्वागत मिला। उन्होंने कहा कि वे और पीएम मोदी मिलकर कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं और लगातार टेलीफोन पर भी बातचीत करते रहते हैं।
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते आर्थिक, तकनीकी और व्यापारिक सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रहे हैं।
पुतिन ने बताया कि दोनों देशों के बीच ट्रेन, तकनीक, निवेश और उद्योग को लेकर चर्चा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रूस भारत को तेल, गैस और ऊर्जा से जुड़ी सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
इसके अलावा रूस और भारतीय आर्थिक सहयोग संगठन कई परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जयपुर, क्या है इंद्रेश महाराज और शिप्रा की शादी का बड़ा राज?
पुतिन ने बताया कि भारत और रूस के बीच अब व्यापार रूबल और रुपये में हो रहा है। उन्होंने कहा कि रूस मेक इन इंडिया प्रोग्राम में भी सहयोग करेगा, जो पीएम मोदी के दिल के करीब है।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश नए लॉजिस्टिक रूट पर भी चर्चा कर रहे हैं और भारतीय महासागर मार्ग का इस्तेमाल बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। मशीन निर्माण (मशीन मैन्युफैक्चरिंग) में भी रूस सहयोग को तैयार है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…