मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने इसकी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडस्ट्री के शुरुआती संदेहों का खुलासा किया है। 'धुरंधर 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर भी इतिहास रचा है।

एक इंटरव्यू में कुणाल कोहली ने बताया कि फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर शुरुआत में बॉलीवुड में ज्यादा भरोसा नहीं था। कई बड़े फिल्ममेकर्स को लग रहा था कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड के बाद कमजोर पड़ जाएगी। हालांकि, फिल्म ने इन सभी कयासों को गलत साबित कर दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 102.55 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। वहीं, पहले सोमवार को भी 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

'धुरंधर 2' ने बदली धारणा

कुणाल कोहली के मुताबिक, इंडस्ट्री के कई बड़े डायरेक्टर्स का मानना था कि फिल्म सोमवार तक धीमी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने वीकडे में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रफ्तार बनाए रखी और अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।

'बॉर्डर 2' का भी दिया उदाहरण

कोहली ने बातचीत के दौरान 'बॉर्डर 2' का जिक्र भी किया। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लेकर भी इंडस्ट्री में संशय था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

खुद के अनुभव भी किए साझा

कुणाल कोहली ने अपनी फिल्म 'हम तुम' से जुड़ा अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि रिलीज के समय उन्हें इंडस्ट्री से ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। यहां तक कि उन्हें प्रीव्यू शो में शामिल होने से भी रोका गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सच्चा समर्थन कम ही देखने को मिलता है और कई बार हालात उम्मीद के विपरीत होते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है दबदबा

फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई जारी है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में लगभग 1,718 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 1,088 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इसी के साथ 'धुरंधर 2' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है और 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

ये भी पढ़ें: स्टेडियम में हुआ प्यार का खुलासा! रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा ‘गर्लफ्रेंड के साथ हूं’, जानें कौन हैं जूही भट्ट

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago