‘धुरंधर 2’ का धमाका
Dhurandhar 2 Box Office Storm: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है धुरंधर 2। रणवीर सिंहकी इस फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और अब यह फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। खास बात यह है कि धुरंधर 2 ने सिर्फ चार महीनों में दूसरी बार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद असली परीक्षा कामकाजी दिनों में होती है, जहां कई फिल्में लड़खड़ा जाती हैं। लेकिन धुरंधर 2 ने यहां भी बाजी मार ली।
• फिल्म ने मंगलवार को करीब 56 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया
• यह अब तक का सबसे बड़ा मंगलवार कलेक्शन बन गया
इससे पहले यह रिकॉर्ड Gadar 2 के नाम था, जिसमें Sunny Deol ने दमदार वापसी की थी।
मंगलवार की कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 575 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। इस स्पीड से फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
• बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
• गदर 2
• पठान
• एनिमल
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का क्रेज जबरदस्त बना हुआ है।
• मंगलवार को भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 65 करोड़+
• ओवरसीज कलेक्शन: लगभग 24 करोड़
• कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: करीब 940 करोड़ रुपये
इस शानदार प्रदर्शन के साथ धुरंधर 2 अब बॉलीवुड की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसने सलमान खानकी ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां बजरंगी भाईजान भारत-पाक दोस्ती की कहानी दिखाती है, वहीं धुरंधर 2 में कड़ा राष्ट्रवादी रुख नजर आता है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि दर्शकों की पसंद और सोच में बदलाव आ रहा है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या धुरंधर 21000 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी या नहीं। फिलहाल इतना तय है की बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का तूफान अभी रुकने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें: सिंगर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी! तलाक के 6 साल बाद इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…