UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नई बनी सड़क के बीचों बीच बिजली का 2 पोल नजर आ रहे हैं। जो हादसे को न्योता देता दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो राजमार्ग का है और उसके ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के बीच तालमेल की कमी के चलते यह स्थिति बनी हुई है, जिससे सड़क पर किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
इससे पहले मिर्जापुर में भी इंजीनियरिंग की एक अजीब तस्वीर सामने आई थी, जहां बीच सड़क में लगे हैंडपंप को हटाए बिना ही सड़क की मरम्मत कर दी गई थी। बताया गया कि Yogi Adityanath के दौरे से पहले जल्दबाजी में काम पूरा करने के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए हैंडपंप को हटवा दिया था, जिससे संभावित हादसे का खतरा टल गया।
ये भी पढ़ें: मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमता कुत्ता! शिमला के अस्पताल परिसर में खौफनाक लापरवाही का वीडियो वायरल
Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…
IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…
Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…
Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…