मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जारी है तूफान, 9 दिन में 700 करोड़ पार, दूसरे शुक्रवार बना इतिहास

Bollywood Box Office Records: बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है, जिसने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को हिला कर रख दिया है। महज 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। खास बात यह है कि इसके पहले पार्ट को इस मुकाम तक पहुंचने में 23 दिन लगे थे, जबकि सीक्वल ने यह कमाल बेहद कम समय में कर दिखाया।

दूसरे शुक्रवार को बना ऑल टाइम रिकॉर्ड

फिल्म की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 41.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 37.50 करोड़ रहा। इसी के साथ धुरंधर 2 ने दूसरे शुक्रवार के सबसे बड़े हिंदी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धुरंधर और Pushpa 2 के नाम था, लेकिन अब रणवीर की फिल्म उनसे काफी आगे निकल चुकी है।

हर दिन नया रिकॉर्ड, हर दिन नई ऊंचाई

फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर साफ है कि धुरंधर 2 सिर्फ हिट नहीं, बल्कि एक बॉक्स ऑफिस सुनामी बन चुकी है। 8 दिनों के भीतर ही इसने अपने पहले पार्ट को छोड़कर लगभग हर बड़ी बॉलीवुड फिल्म को पीछे छोड़ दिया। नौवें दिन कुल कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

700 करोड़ क्लब में दूसरी बार एंट्री

यह फिल्म बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने 700 करोड़ क्लब को पार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस क्लब में पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी धुरंधर ही थी। वहीं, हिंदी बाजार में सबसे पहले 700 करोड़ पार करने का रिकॉर्ड Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2 के नाम था, जिसने यह आंकड़ा 19 दिनों में हासिल किया था। अब धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है।

वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ के पा

फिल्म का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। गुरुवार तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये पहुंच चुका था। शुक्रवार की कमाई जुड़ते ही फिल्म ने 1100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो इसे ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बना देता है।

वीकेंड पर फिर होगा धमाका?

गुरुवार को राम नवमी की छुट्टी के चलते फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला था, जबकि शुक्रवार एक सामान्य वर्किंग डे था। इसके बावजूद फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही। अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां शनिवार और रविवार को धुरंधर 2 एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। साफ है, रणवीर सिंह की यह फिल्म सिर्फ कमाई नहीं कर रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस के इतिहास को दोबारा लिख रही है।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक! हनुमान जयंती पर खुलेगा सबसे बड़ा राज, पहली झलक से उठेगा पर्दा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago