MS Dhoni injury Rehab: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज-विकेटकीपर एमएस धोनी आईपीएल-2026 के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने बताया कि धोनी इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उनके पिंडली में स्ट्रेन के कारण खेल पर फिलहाल असर पड़ सकता है।
अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद उसका अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।
धोनी वर्तमान में 44 साल के हैं और IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन, जब ऋतुराज गायकवाड चोटिल हुए थे, तब धोनी को बीच में ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालनी पड़ी थी। उन्होंने टीम को चार में से तीन मैचों में जीत दिलाकर अपनी कप्तानी की छाप छोड़ी थी।
सीएसके के लिए धोनी ने शानदार करियर निभाया है, टीम को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने में मदद की। उन्होंने 38.30 की औसत से कुल 5,439 रन बनाए और 24 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा, विकेटकीपिंग में भी उनकी पकड़ मजबूत रही। उन्होंने 47 स्टंपिंग और 154 कैच लपके हैं।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…