Diljit Dosanjh on Entering Punjab Politics: बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह शो के दौरान विरोध करने वालों को जवाब देते नजर आए थे। अब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इन अटकलों के बीच अब खुद दिलजीत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पंजाब की राजनीति में एंट्री की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ ने साफ कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है और वह अपनी मौजूदा जिंदगी से काफी खुश हैं। दिलजीत ने राजनीति में आने की अटकलों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन उनके बयान के बाद भी फैंस और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।
एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों में रहते हैं। दिलजीत दोसांझ को कई बार बयानों और पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…