Cover Story Featured

तमिलनाडु में शपथ से पहले फंसा विजय का सत्ता समीकरण, TVK बहुमत से 2 सीट दूर; आज का समारोह रद्द

Tamil Nadu CM Oath Suspense: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब भी साफ नहीं हो पाई है। विजय की पार्टी TVK ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन पार्टी के पास सिर्फ 116 विधायकों का समर्थन ही जुट पाया। बहुमत के आंकड़े से दो सीट पीछे रहने के कारण आज प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह भी रद्द कर दिया गया, जिससे राज्य की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ गया है। राज्यपाल ने साफ कर दिया है कि जब तक आवश्यक संख्या में विधायकों का लिखित समर्थन नहीं मिलता, तब तक सरकार गठन का औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।

सरकार गठन में वीसीके ने बढ़ाया है सस्पेंस

तमिलनाडु में सरकार गठन का पूरा गणित अब VCK के दो विधायकों पर आकर अटक गया है। पार्टी प्रमुख थिरुमावलवन ने भले ही सार्वजनिक मंच से TVK को समर्थन देने का संकेत दिया हो, लेकिन देर रात तक राज्यपाल को औपचारिक समर्थन पत्र नहीं सौंपा गया। इसी कारण Vijay की पार्टी बहुमत के आंकड़े से दो सीट पीछे रह गई। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा तेज है कि VCK फिलहाल अलग-अलग दलों के साथ बातचीत कर अपने विकल्प खुले रखे हुए है। विजय की पार्टी को सीपीआई, सीपीआई (एम) और कांग्रेस समर्थन हासिल है।

टीवीके पर लगा है हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

AMMK प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने सरकार गठन को लेकर Vijay की पार्टी TVK पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनाकरन का दावा है कि TVK उनके विधायक कमराज को तोड़ने की कोशिश कर रही है और उनका समर्थन पत्र फर्जी तरीके से पेश किया गया। इस मामले को लेकर उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर जांच की मांग भी की। दिनाकरन ने साफ कहा कि उनकी पार्टी का समर्थन AIADMK नेता एडप्पडी पलानीस्वामी के साथ है और TVK कथित तौर पर गलत समर्थन के दम पर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago