Others

घुटनों के बल झुके PM मोदी, सुवेंदु बने बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री; कैबिनेट में दिलीप घोष समेत 5 मंत्री शामिल

Bengal CM OATH Taking Ceremony 2026: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पास जाकर झुककर प्रणाम किया, जबकि प्रधानमंत्री ने भी मंच पर 98 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान कर उनके पैर छूकर सभी का ध्यान खींच लिया।

कैबिनेट में इन 5 विधायकों को किया गया शामिल

दिलीप घोष: संगठन से लेकर सत्ता तक मजबूत पकड़ रखने वाले दिलीप घोष ने खड़गपुर सदर सीट से लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मेदिनीपुर से सांसद रह चुके घोष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक दिलीप घोष को पार्टी के जमीनी और आक्रामक नेताओं में गिना जाता है।

अग्निमित्रा पॉल: फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं अग्निमित्रा पॉल ने असनसोल दक्षिण सीट पर अपना दबदबा कायम रखा है। 2021 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने 2026 में फिर जीत हासिल कर पार्टी में अपनी मजबूत मौजूदगी साबित की। भाजपा की तेजतर्रार महिला चेहरों में उनकी पहचान लगातार मजबूत हुई है।

अशोक कीर्तनिया: बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया भाजपा के उन चेहरों में हैं, जिनकी पकड़ मतुआ समुदाय में मजबूत मानी जाती है। 52 वर्षीय अशोक राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय से भी जुड़े रहे हैं और लंबे समय से इलाके में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

क्षुदीराम टूडू: रानीबांध (ST) सीट से विधायक क्षुदीराम टूडू ने शिक्षक से नेता तक का सफर तय किया है। आदिवासी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे टूडू ने 2026 चुनाव में TMC की तनुश्री हांसदा को हराकर जीत दर्ज की। ग्रेजुएट टूडू को जमीनी नेता के तौर पर पहचान मिली है।

निषिथ प्रमाणिक: कूचबिहार की राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाले निषिथ प्रमाणिक ने 2026 में मथाभांगा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया है। इससे पहले वे कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रहे और केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री के साथ युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी, लेकिन विधानसभा जीत के जरिए उन्होंने दमदार वापसी की है।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago