Breaking

दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर कॉन्सर्ट में हंगामा: खालिस्तान समर्थकों की घुसपैठ, लगे नारे

Diljit Dosanjh's Vancouver Concert: कनाडा के वैंकूवर में मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh के ‘ऑरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम में घुसकर हंगामा किया। सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसके चलते शो को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

हंगामे में 2 आरोपियों की हुई पहचान

इस उपद्रव में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोगों की मुख्य रूप से पहचान हुई है। आरोप है कि ये दोनों भारत में प्रतिबंधित संगठन Sikhs for Justice (SFJ) से जुड़े हुए हैं, जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह करता है। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे Diljit Dosanjh के आगामी शो में भी इसी तरह विरोध जारी रखेंगे।

‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के लिए दिलजीत यूएस दौरे पर हैं

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर 2026’ के तहत उत्तर अमेरिका के दौरे पर हैं। यह टूर 23 अप्रैल को वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम से शुरू हुआ और 20 जून 2026 तक चलेगा। इस टूर का आखिरी शो सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में आयोजित किया जाएगा। हाल ही में वह ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में भी नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर और हालिया कॉन्सर्ट्स को लेकर बातचीत की।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago