Donald Trumph Vs Elon Musk : वैसे तो उद्योगपति और राजनेताओं की कथित दोस्ती के किस्से किसी से छिपे नहीं होते है लेकिन बीते दिनों जब अमेरिका में चुनाव हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती खुल कर सामने आ गई. दोस्ती की मिसाल माने जाने वाले डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के रिश्तों में अब इतनी तल्खी आ गई है कि दोनों के रिश्तों में आई दरार भी दिखाई देने लगें है. इसी दोस्ती के कारण एक दौर में मस्क ने ट्रंप की चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी मगर अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि ट्रंप ने मस्क को “पागल” कहा और मस्क ने ट्रंप को “एहसान-फरामोश” बता दिया. दोनों एक-दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर हमले कर रहे हैं. लेकिन सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ये दोनों दिग्गज एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए?
अमेरिका में चुनाव से पहले मार्च 2024 में मस्क ने X पर घोषणा की थी कि वे इस चुनाव में किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को आर्थिक तौर पर मदद नहीं करेंगे,लेकिन दोस्ती कहिए या कुछ और बाद में उन्होंने ट्रंप का समर्थन किया और ट्रंप के प्रचार में खुलकर पैसा बहाया. जिसका नतीजा यह हुआ कि नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर एक बार फिर व्हाइट हाउस पहुचे और फिर ट्रंप ने भी दोस्ती निभाते हुए मस्क को ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)’ का प्रमुख नियुक्त किया. अमेरिका में मस्क को ट्रंप के बाद दूसरी सबसे प्रभावशाली शख्सियत माना जाने लगा. लेकिन 2025 की शुरुआत के साथ ही इन दोनों के रिश्तों में दरार उभरने लगीं.
ट्रंप प्रशासन ने मई 2025 में वन बिग ब्यूटीफुल बिल नामक 1000 पन्नों का विधेयक पेश किया, जो टैक्स कट्स, बॉर्डर सिक्योरिटी, खर्च कटौती और डेट सीलिंग बढ़ाने जैसे मुद्दों से जुड़ा था. मस्क ने बिल को अनावश्यक खर्चों से भरा हुआ, सरकारी घाटे को बढ़ाएगा जैसे कारण देते हुए इस बिल का खुलकर विरोध किया. बिल का विरोध करने के पीछे एक कारण यह भी था कि इस बिल में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्स क्रेडिट्स को खत्म करने का प्रस्ताव था जिससे टेस्ला को भारी नुकसान होता. नतीजा 29 मई 2025 को मस्क ने DOGE प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया और X पर लिखा कि DOGE का मिशन अब बाहर से बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकता है.
5 जून 2025 को ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मस्क को "पागल" करार दे डाला और उनके सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा की बात कही. ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क की नाराजगी की असली वजह EV सब्सिडी है. मस्क ने X पर इसका जवाब देते हुए लिखा कि EV सब्सिडी खत्म की लेकिन ऑयल और गैस सब्सिडी को क्यों नहीं छुआ? अपने पोस्ट में मस्क ने दावा किया कि ट्रंप मेरे बिना चुनाव नहीं जीत सकते थे.
अब जब नीतिगत मतभेद और आर्थिक हित आमने-सामने आ गए हैं तो ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस सार्वजनिक झगड़े को "पॉलिटिकल रियलिटी शो" और "अमेरिकन ड्रामा" कहा जा रहा है. मीडिया भी इसे ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी उथल-पुथल में से एक बता रही है. आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि यह तकरार भविष्य में अमेरिकी राजनीति, बिजनेस और इन दोनों हस्तियों की छवि पर क्या असर डालती है.
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…