Categories: Othersदेश

ऐसा क्या है एपस्टीन फाइल्स में जिसकी वजह से टूट गई ट्रंप और मस्क की दोस्ती!

Donald Trumph Vs Elon Musk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेक अरबपति एलन मस्क के बीच विवाद अब और गहरा गया है.एलन मस्क ने हाल ही में 'एपस्टीन फाइल्स' का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पर बड़ा आरोप लगाया और ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मांग की है.

आखिर क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?

‘एपस्टीन फाइल्स’ उन दस्तावेज़ों और डिजिटल रिकॉर्ड्स का संग्रह है, जो अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हैं. इन फाइलों में एपस्टीन की कॉन्टैक्ट लिस्ट, चैट्स, वीडियो, कॉल रिकॉर्ड, फ्लाइट लॉग्स और हाई-प्रोफाइल मेहमानों के नाम शामिल हैं. इन दस्तावेजों के मुताबिक एपस्टीन ने कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को यौन शोषण के लिए राजनेताओं, बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज़ के पास भेजा था,

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन एक अमीर अमेरिकी फाइनेंसर था, जो पहले स्कूल टीचर के तौर पर काम करता था. बाद में फाइनेंस इंडस्ट्री में काम करते हुए उसने कई हाई-प्रोफाइल कनेक्शन बनाए. उस पर नाबालिगों की तस्करी और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे. 2005 में पहली बार उसके खिलाफ जांच शुरू हुई, जिसमें खुलासा हुआ कि उसने कम से कम 36 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया. हालांकि 2008 में उसे केवल 13 महीने की जेल हुई. 2019 में दोबारा गिरफ्तारी के बाद उसने जेल में आत्महत्या कर ली.

एपस्टीन फाइल्स से कैसे जुड़ा डोनाल्ड ट्रंप का नाम

2025 की शुरुआत में अमेरिकी न्याय विभाग के एक दस्तावेज़ ने हड़कंप मचा दिया. इसमें सामने आया कि एपस्टीन की संपर्क सूची में डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जैक्सन, हार्वी विंस्टीन, एलेक बैल्डविन जैसे प्रभावशाली नाम दर्ज हैं. इस लिस्ट में ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप के नाम भी हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इन व्यक्तियों का एपस्टीन के आपराधिक मामलों में प्रत्यक्ष रूप से कोई हाथ है या नहीं. इसको लेकर एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में है. एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती जो ऐसे नेटवर्क से जुड़ा रहा हो. उनके खिलाफ महाभियोग जरूरी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago