Ishaan Tharoor : कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर इन दिनों अमेरिका दौरे पर एक ऑल-पार्टी संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में एक अप्रत्याशित और तीखा मोड़ तब आया जब कार्यक्रम में मौजूद उनके बेटे और वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर ने अपने ही पिता से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गंभीर सवाल पूछ लिया.
वाशिंगटन पोस्ट में ग्लोबल अफेयर्स के कॉलमनिस्ट ईशान थरूर पिता से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पुछा कि क्या भारत सरकार के पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका थी? उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या किसी देश ने भारत से इस मामले में पाक से सबूत मांगे हैं .ईशान ने पाकिस्तान की हर हमले के बाद इनकार की रणनीति पर भी सवाल उठाया.
ईशान थरूर के सवाल का शशि थरूर ने बेहद संतुलित जवाब दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ ठोस सबूत नहीं होते, तो भारत की प्रतिक्रिया इतनी कड़ी नहीं होती. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके प्रतिनिधिमंडल से अब तक किसी भी देश ने इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता को लेकर कोई औपचारिक सबूत नहीं मांगा है.
ईशान थरूर शशि थरूर के बेटे हैं. 2006 में Time Magazine से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ईशान थरूर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता जगत में एक स्थापित नाम हो चुके हैं. ईशान का जन्म 1984 में हुआ था. उस समय शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र में सिंगापुर में कार्यरत थे. ईशान के एक जुड़वां भाई भी हैं जिनका नान कनिष्क थरूर है. पेशे से वो लेखक और कहानीकार हैं. ईशान ने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास और नस्ल संबंधी विषयों में डिग्री ली है. ईशान 2014 में Washington Post से जुड़े और फिर 2018 से 2020 तक वे जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में 'Global Affairs in the Digital Age' विषय भी पढ़ा चुके हैं.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…