Delhi News : दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने अवैध प्रवास के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत 71 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए नाहगरिकों में 47 बांग्लादेशी,17 रोहिंग्या और 7 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं.
पुलिस की संयुक्त टीमों ने इन सभी विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर पहले डिटेंशन सेंटर भेजा.हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन 71 नागरिकों को सभी को FRRO (फॉरेनर रजिस्ट्रेशन ऑफिस) के समक्ष पेश किया गया जहां से इनके डिपोर्टेशन की मंजूरी मिली. इसके बाद इन्हें उनके-अपने देशों को भेजा गया.
यह कार्रवाई Foreigners Act और Passport Act के तहत की गई है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक लंबे समय से राजधानी में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे. फर्जी दस्तावेज बनवाने, अपराध में शामिल होने और झुग्गियों में छिपकर रहने को लेकर इनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं.
जांच के दौरान यह भी पता चला कि ये विदेशी नागरिक स्थानीय लोगों की मदद से किराए पर मकान लेकर या मजदूरी कर खुद को छुपा रहे थे. द्वारका पुलिस ने स्थानीय खुफिया इनपुट,मकान मालिक सत्यापन अभियान और दस्तावेज जांच के माध्यम से इनकी पहचान की. पुलिस ने कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा और दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे किसी भी विदेशी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किराएदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन में सहयोग करें.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…