dog (3)
Greater Noida Dog Lover : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 सोसायटी में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सातवें एवेन्यू में रहने वाले एक व्यक्ति ने टावर के फ्लोर पर ही कुत्तों को खाना खिलाना शुरू किया। इस पर अन्य निवासियों ने विरोध जताया तो मामला विवाद तक पहुंच गया। लोगों ने इस संबंध में शिकायत सोसायटी की मेंटिनेंस टीम और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की है।
निवासियों का कहना है कि कुत्तों को कॉमन एरिया में खाना खिलाने से उनकी संख्या बढ़ रही है और आए दिन वे बच्चों, बुजुर्गों और यहां तक कि बाहरी लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन सोसायटी में उनका पालन नहीं हो रहा। वहीं, सोसायटी की मेंटिनेंस टीम ने भी साफ नियम बनाए हैं कि किसी भी टावर के कॉमन एरिया, पार्किंग या पार्क में कुत्तों को खाना खिलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ पशु प्रेमी इन नियमों को दरकिनार कर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
सोसायटी के रेजिडेंट्स का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। कई बार पार्क में खेलने के दौरान कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और उन्हें काटने की कोशिश करते हैं। पार्किंग एरिया और कॉरिडोर में कुत्तों की मौजूदगी से बुजुर्गों को भी डर बना रहता है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो वे सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराएंगे।
पाम ओलंपिया सोसायटी के एओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सोसायटी में पहले से ही कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अलग जगह चिन्हित है, ताकि समस्या न हो। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग पार्किंग और फ्लोर पर ही कुत्तों को खिला रहे हैं, जिससे विवाद बढ़ता है। उनका कहना है कि यदि पशु प्रेमियों को कुत्तों को खिलाना है, तो उन्हें तय फीडिंग पॉइंट पर ही ऐसा करना चाहिए।
मंगलवार सुबह गौड़ सिटी-1 के श्री राधा कृष्ण पार्क के पास टहलकर लौट रही एक महिला पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। महिला अपने पति के साथ टहलकर घर लौट रही थी कि एक निजी अस्पताल के सामने कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक वह घायल हो चुकी थी और पैर से खून बहने लगा। इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी है। निवासी योगेश भागौर ने बताया कि सुबह और शाम को कुत्ते सबसे ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं और कई बार राहगीरों पर हमला कर देते हैं। वहीं, अनीता प्रजापति नामक एक अन्य निवासी ने कहा कि सोसायटी के लोग रोजाना दहशत में रहते हैं कि कहीं कुत्ता हमला न कर दे।
निवासियों का कहना है कि प्रशासन और सोसायटी प्रबंधन को जल्द से जल्द सख्ती दिखानी चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और फीडिंग पॉइंट्स को सक्रिय किया जाए। इसके अलावा, घायल हुए लोगों के इलाज की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
सोसायटीवासियों का मानना है कि इंसान और जानवर दोनों की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसके लिए अनुशासन जरूरी है। यदि तय जगहों पर ही कुत्तों को खाना खिलाया जाए, तो न तो विवाद होगा और न ही हमलों का खतरा बढ़ेगा। फिलहाल लोग प्रशासन से कड़े कदम उठाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : Health Tips : अच्छी सेहत के लिए आप भी करते है एक्सट्रा विटामिन D का उपयोग, दिल और किडनी को सबसे बड़ा खतरा
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…