Tamil Nadu Assembly Elections
Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार बातचीत जारी है लेकिन अभी तक गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पायी है. इसी मामले को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई लंबी बैठक. सूत्रो के मुताबिक इस बैठक में राज्यसभा के उम्मीदवारो के साथ साथ आलाकमान के बीच डीएमके के साथ सीट शेयरिंग और घटबंधन को लेकर भी चर्चा हुई. दरसल इसी साल तमिलनाडु में विधानसभा का चुनाव भी लेकिन DMK और कांग्रेस के बीच अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई समझौता और फैसला नहीं हो पाया है. उच्च सूत्रो के मुताबिक कांग्रेस पॉवर शेयरिंग चाहती है सीटों के साथ साथ इसलिए अलावा कांग्रेस ने DMK के सामने मंत्रालय में मंत्रीपद, लोकल बॉडी में भी पॉवर शेयरिंग की मांग और 40 सीटों का ऑफर DMK को दिया था लेकिन DMK की ओर से इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया गया है सूत्रो के मुताबिक DMK ने कांग्रेस को 28 सीटे और 2 राज्यसभा सीट देने का प्रस्ताव दिया है , हालांकि कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया आज इसी मामले को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की बैठक भी हुई. कांग्रेस आलाकमान की बैठक में राज्यसभा और अलायन्स दोनों मुद्दों पर विस्तार चर्चा हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की आज दिल्ली मे सोनिया गांधी के आवास पर बैठक हुई उच्च सूत्रो के अनुसार राज्यसभा को लेकर कई नामो पर चर्चा की गई. लेकिन किसी भी नाम पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया. उच्च सूत्रो के अनुसार जिन नामो को लगभग तह किया गया है उन नामो पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों से बातचीत करेंगे और उनकी राय को आलाकमान को बतायेंगे फिर अंतिम फैसला होगा. सूत्रो के मुताबिक हिमाचल से आनद शर्मा और प्रतिभा सिंह राज्यसभा के प्रवल दावेदार हैं वही तेलेंगाना से कांग्रेस अभिषेक मनु सिघवही और बी सुदर्शन रेड्डी को राज्यसभा भेज सकती है फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है लेकिन दोनों की कांग्रेस आलाकमान की पसंद है वही हरियाणा से किसी इस्थानिए नेता या दिल्ली के व्यक्ति को राज्यसभा भेजा जा सकता है. कई नामो पर नेतृत्व ने चर्चा की है. सूत्रो के मुताबिक 3 या 4 मार्च को पार्टी राज्यसभा के नामो का ऐलान करेगी क्यूंकि 5 मार्च राज्यसभा नामांकन की आख़िरी तारीख है।
कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में तमिलनाडु ने डीएमके के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई सूत्रो के अनुसार DMK के कांग्रेस को 28 विधानसभा सीट और 2 राज्यसभा एक अभी एक बाद में देने का प्रस्ताव दिया है इसी को लेकर चर्चा और बातचीत जारी है, दरसल कांग्रेस पॉवर शेयरिंग और 40 विधानसभा सीट चाहती है लेकिन DMK की ओर से पॉवर शेयरिंग प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया गया है फिलहाल कांग्रेस ने कोई फैसला अभी तक नहीं लिया है लेकिन सूत्रो के अनुसार डीएमके के साथ ही कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी यानी TVK के साथ अब गठबंधन करने पर लगभग असहमति बन चुकी है कांग्रेस बस DMK के साथ बर्गिंग करने में अपनी कोशिश को पूरा करने में जुटी है।
Kanika Katiyar
ये भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, वेस्टइंडीज करेगी बैटिंग
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…