अध्यात्म

घर के मंदिर से जुड़ी ये वास्तु गलतियां न करें, वरना बिगड़ सकती है किस्मत

Mandir Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर का स्थान और उसकी व्यवस्था बेहद अहम मानी जाती है। मान्यता है कि मंदिर घर में सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे परिवार में कलह, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम और सावधानियां।

कैसा होना चाहिए घर का मंदिर

  • घर का मंदिर हमेशा साफ-सुथरा, हवादार और रोशनी से भरपूर होना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, लकड़ी या संगमरमर का मंदिर बनवाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • मंदिर में सफेद, क्रीम, हल्का पीला या हल्का गुलाबी रंग उपयोगी होते हैं। ये रंग शांति और सकारात्मकता बढ़ाते हैं।
  • गहरे और चटक रंगों से बचना चाहिए क्योंकि ये अशांति का कारण बन सकते हैं।
  • मंदिर में घंटी, मंगल कलश और गंगाजल रखना शुभ माना जाता है।

मंदिर की सही दिशा क्या होनी चाहिए?

  • घर के मंदिर को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) सबसे उत्तम मानी गई है।
  • मंदिर का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए।
  • ध्यान रहे कि मंदिर को बेडरूम, बाथरूम या सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। यह वास्तु दोष माना जाता है और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • मंदिर में जली हुई अगरबत्ती, दीपक या टूटी-फूटी मूर्तियां कभी न रखें।
  • पूजा घर में जूते-चप्पल लेकर न जाएं।
  • मंदिर के पास गंदगी या कबाड़ जमा न होने दें।
  • नियमित रूप से मंदिर की सफाई और दीपक जलाना आवश्यक है।

क्यों जरूरी है ये नियम?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी परिवार पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं। वहीं, अगर सही दिशा और नियमों के अनुसार मंदिर (Mandir Vastu Tips) स्थापित किया जाए तो घर में सुख-शांति, स्वास्थ्य, धन और सकारात्मकता का वास बना रहता है।

ये भी पढ़ेHoroscope16 September, 2025 : किसे मिलेगी खुशियों की सौगात, किसे बरतनी होगी सावधानी?

घर का मंदिर केवल पूजा-पाठ का स्थान ही नहीं बल्कि ऊर्जा का केंद्र होता है। इसलिए वास्तु के नियमों का पालन करना हर परिवार के लिए बेहद लाभकारी है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago