उत्तर प्रदेश

Free Fire गेम की लत बनी जानलेवा;14 साल के बच्चे ने गंवाए लाखों, पिता की डांट के बाद किया सुसाइड

Lucknow News : लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुवासाड़ गांव में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक मासूम की जान ले ली। किसान सुरेश कुमार यादव का इकलौता बेटा यश कुमार (14) सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर बैठा।

परिवार के अनुसार, यश एक निजी स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था और अक्सर पिता के मोबाइल पर फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेला करता था। गेम में करोड़ों रुपये जीतने का लालच उसे इस कदर भाया कि उसने पिता के बैंक खाते से करीब 13 लाख रुपये गंवा दिए।  बताया जा रहा है कि रुपये हारने की जानकारी मिलने पर पिता ने उसे डांटा। इससे आहत होकर यश ने सोमवार को यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सोमवार को सुरेश जब बैंक से पैसा निकालने पहुंचे तो खाते में जमा 13 लाख रुपये गायब मिले। स्टेटमेंट निकलवाने पर खुलासा हुआ कि सारा पैसा ऑनलाइन गेमिंग में चला गया है। घर लौटकर उन्होंने बेटे यश से पूछताछ की। शुरू में यश ने इंकार किया, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उसने फ्री फायर खेलते समय पूरे पैसे गंवा दिए। घटना से स्तब्ध परिवार को यश के ट्यूशन टीचर ने समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि आगे वह बच्चे को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेंगे।

लेकिन कुछ ही देर बाद नाराज यश ने घर के प्रथम तल स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने यश को रस्सी के सहारे लटकता देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में मां विमला और बहन गुनगुन हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में कोहराम मच गया। ऐसा कहा जा रहा है कि सुरेश कुमार ने करीब दो साल पहले जमीन का एक टुकड़ा बेचकर यह 13 लाख रुपये जुटाए थे, जिसे उन्होंने बिजनौर स्थित यूनियन बैंक की शाखा में जमा कर रखा था घटना की जानकारी मिलते ही यश कुमार के स्कूल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया और 16 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago