Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News : पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कथित पशु तस्करों ने 16 वर्षीय दीपक गुप्ता को अगवा कर गोली मार दी। परिजन घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसमें SP उत्तरी सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। हालात बिगड़ने पर पीएसी और आस-पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 2:30 बजे करीब 10–12 हथियारबंद लोग दो पिकअप गाड़ियों के साथ गांव पहुंचे। एक वाहन में मवेशी भरे हुए थे, जबकि दूसरी पर तस्कर सवार थे। जब गांव का दीपक गुप्ता उन्हें रोकने लगा तो हमलावरों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, विरोध करने पर पहले उसके पैर और फिर सिर पर गोली मार दी गई। लहूलुहान हालत में उसे गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास फेंक दिया गया। स्वजन और ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, मगर उसकी जान नहीं बच सकी।
मृतक की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने एक तस्कर को पकड़कर उसकी पिकअप में आग लगा दी। पुलिस जब उसे हिरासत में लेने आई तो टकराव बढ़ गया। पथराव और धक्का-मुक्की में एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव, पिपराइच थानेदार पुरुषोत्तम आनंद सिंह समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए।
दीपक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि समय रहते खोजबीन होती तो दीपक की जान बच सकती थी। गुस्साए लोग मृतक के परिवार को मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – Navratri 2025: हजारों भक्तों की भीड़ को संभालेंगे मजिस्ट्रेट, प्रयागराज में चार जोन का मास्टरप्लान तैयार
स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। SSP राजकरन नय्यर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। वर्तमान में माहौल तनावपूर्ण है लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…