लाइफस्टाइल

क्या सच में थूक लगाने से पिंपल्स हो जाता हैं गायब? तमन्ना भाटिया के दावे पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

morning saliva cure pimples : चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स होना आम समस्या है, जो अक्सर हमारी खूबसूरती पर दाग के रूप में नजर आते हैं। ऐसे में, इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इनमें से एक बहुत ही पुराना और अजीब सा नुस्खा है सुबह की बासी लार लगाना। इस नुस्खे को लेकर दादी-नानी से लेकर कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी दावा करती आई हैं कि इससे पिंपल्स ठीक हो जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पिंपल्स होते हैं, तो वह यह तरीका अपनाती हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा करना फायदेमंद है?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसान की लार में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा के घाव भरने में मदद कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लार में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ हिस्टैटिन, म्यूसिन और कैथेलिसिडिन जैसे सक्रिय पेप्टाइड्स पिंपल्स और एक्ने के इलाज में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा, लार का पीएच स्तर भी पिंपल्स पर असर डाल सकता है।

इसके साथ साथ जानकारी मिलती है कि लार का पीएच बेसिक होने के कारण, यह एक्ने या पिंपल्स पर लगाने से पीएच स्तर को संतुलित कर सकता है, जिससे संक्रमण की स्थिति में राहत मिल सकती है. लार में मौजूद हिस्टैटिन और कैथेलिसिडिन जैसे तत्व त्वचा के घावों को जल्दी ठीक कर सकते हैं।

किन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए?

हालांकि, इस नुस्खे के फायदों के बावजूद कुछ अहम चेतावनियां भी हैं। खराब ओरल हाइजीन, पीसीओडी (PCOD), या हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को यह तरीका अपनाने से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में लार में पहले से ही बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए चेहरे को नियमित रूप से साफ रखें, संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और तनाव को नियंत्रित करें। अगर पिंपल्स फिर भी बने रहें या गंभीर रूप ले लें, तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करें।

तो, क्या सुबह की बासी लार पिंपल्स को ठीक करने में मदद कर सकती है? कुछ हद तक यह सच है कि लार में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन इसे हर किसी के लिए अपनाना सुरक्षित नहीं है। अगर आप पिंपल्स से परेशान हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसके लिए विशेषज्ञ की सलाह लें और सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago