मनोरंजन

भाईजान की इस फिल्म को बनने में लगे थे 20 साल, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पिटी

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। भाईजान बैटल ऑफ गलवान में फौजी के किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले उनकी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अब अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान जमकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको सुपरस्टार की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे बनने में तो 20 साल लगे लेकिन जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।

फ्लॉप होने के बावजूद 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है फिल्म

कहा जाता है कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 15 साल पहले रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान खान नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया था। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। साथ ही हीरोइन पर भी पहली फिल्म फ्लॉप देने का ठप्पा लग गया।

2010 में रिलीज हुई थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं सलमान खान की साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वीर की। इस फिल्म के जरिए सलमान (Salman Khan) ने कटरीना कैफ की हमशक्ल कही जाने वाली जरीन खान को लॉन्च किया था। इस फिल्म में और भी कई सितारे थे और सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदे भी थीं। वहीं जरीन को इस फिल्म में देखकर लोगों ने उन्हें कटरीना का बॉडी डबल समझ लिया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।

यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट के कर्मचारियों को यात्री ने लात-घूसों से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जरीन ने बॉलीवुड के अलावा पंजाबी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। IMDB के मुताबिक सलमान ने फिल्म बनने से 20 साल पहले वीर की स्क्रिप्ट लिखी थी। लेकिन जब ये फिल्म बनी तो ये अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी। इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 63 करोड़ का खर्चा किया था। लेकिन फिल्म महज 46 करोड़ का कारोबार कर पाई थी।

यह भी देखें: Weather Upadte: मानसूनी तबाही! System पूरी तरह फेल, जनता बेहाल | UP News | Shim;a News | Top News

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

17 minutes ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

1 hour ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

2 hours ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago